तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवती की मौत, घंटों तक जाम रहा मुख्य मार्ग

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवती की मौत, घंटों तक जाम रहा मुख्य मार्ग

झारखंड सवेरा यूपी 

शक्तिनगर/सोनभद्र :  शक्तिनगर थाना क्षेत्र के मिसिरा ग्राम पंचायत के पास शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेहटा निवासी अर्चना पाण्डेय अपने पिता रवि शंकर पांडेय के साथ बैधन से इलाज कराकर बाइक (UP 64 U 3045) से घर लौट रही थीं। शाम लगभग 6 बजे मिसिरा के पास मुख्य मार्ग पर गिरे ज्वलनशील पदार्थ से उठ रहे धुएं से बचने के प्रयास में उनकी बाइक धीमी हुई, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर (UP64AT0681) ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अर्चना पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही शक्तिनगर और बीना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर लगभग घंटों तक जाम लगा रहा और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

news portal development company in india