रामनवमी पर्व को भव्यता देने के लिए जेबीएस ने बनाई रणनीति
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी। तहसील मुख्यालय के प्राचीन महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार को जय बजरंग अखाड़ा समिति के केंद्रीय कमेटी बैठक अध्यक्ष पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी व कन्हैया लाल अग्रहरि ने आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को भव्य व् सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए बिंदुवार रूपरेखा तैयार कर कमेटी के रिक्त पद पर विष्णु अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शुभम जायसवाल को उपाध्यक्ष पद पर एवं गुरुद्वारा कमेटी के संचालक अजीत सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दिया। वही सुरेन्द्र गुप्ता एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण अंचल से मुख्य समारोह में प्रतिभाग करने वाले अखाड़ों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। इसके पूर्व कमेटी के अध्यक्ष के साथ महामंत्री दीपक शाह ने बीते साल के आय व्यय का ब्यौरा देते हुए आगामी पर्व को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर संरक्षक के रूप में नगर चेयरमैन कमलेश मोहन, पंकज कुमार उर्फ बुल्लू, पवन सिंह,आलोक अग्रहरि, डा केके चौरसिया,विनय किशोर सिंह,रामपाल जौहरी,पीयूष अग्रहरि,कृपाशंकर आदि लोग उपस्थित थे।






