विंढमगंज में महिला को पीटकर घायल किया
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी : विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में शुक्रवार को कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय ललिता देवी पत्नी पुरुषोत्तम निवासी पतरिहा को किसी बात को लेकर कुछ मनबढ़ लोगों ने लाठी-डंडा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।