गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र हावी है : गिरिनाथ सिंह
झारखंड सवेरा
गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गुरुवार को परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के दौरान रंका प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार नही था गरीबों का काम होता है। लेकिन बाद के विधायक केवल लूट तंत्र का हिस्सा बने उनके खास व्यक्ति को प्रत्येक महत्वपूर्ण जगहों पर ठेकेदारी चाहिए और पदाधिकारी से वसूली इस प्रकार हम कर सकते हैं कि वर्तमान परिपेक्ष में गढ़वा में लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र हावी है।गढ़वा को विकसित बनाने हेतु मन में संजोए सपनों को लेकर माननीय गिरिनाथ सिंह जी का परिवर्तन यात्रा अनवरत जारी है जो आज रंका प्रखंड के पंचायत दुधुवल के बाराडीह, तितहीमहुवा,आमाटाड़, चूतरू पंचायत के बांदू,अनहर, बाहुकुदर, बांदूबाजार, बरदरी सहित विभिन्न गाँवो का दौरा किया गया । लोगों की जन समस्याओं को सुनकर उसका यथासंभव समाधान के साथ यात्रा जारी है ।मौके पर मुख्यरूप से रामलखन यादव, पारस यादव,सुनील माली, शिवनाथ चौधरी,चन्द्रदेव यादव,इंद्रासन सिंह, सारदा देवी, रामसेवक यादव,सुमित्रा देवी, महावीर सिंह, फिरंगी राम,सहित हज़ारो की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।