भाजपाइयों ने ओबरा तहसील स्तर पर आपातकाल के विरोध में गोष्ठी कर मनाया काला दिवस
राजेश तिवारी
झारखंड सवेरा यूपी
ओबरा(सोनभद्र) ओबरा तहसील अंतर्गत बाड़ी स्थित ओबरा विधानसभा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय की अध्यक्षता में 25 जून 1975 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री रहीं स्व.इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई आपातकाल के विरोध में मंगलवार को संगोष्ठी आयोजित कर काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री समेत अन्य भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उस समय कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता पर काबिज रहने के लिए देश में आपातकाल लगाया गया था। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है दस साल पहले कांग्रेस की सरकार थी तब दस किलो अनाज और 8500 रुपए क्यों नहीं किसी को दिया चुनाव के समय झूठा वादा कर जनता को गुमराह करने का काम इनके द्वारा किया जाता है। पूर्वजों ने तमाम संघर्षों के साथ भाजपा संगठन को सिंचकर खड़ा किया है। भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचकर भ्रम फैलाने वाले की सच्चाई से अवगत कराने का कार्य करेंगे।उन्होंने उपस्थित लोगों से मां के नाम एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर वृक्षारोपण किया।
धारा 370 हटने से जनजीवन खुशहाल हुआ
इस दौरान सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि 25 जून 1975 की रात में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। यह भारतीय राजनीतिक इतिहास का काला अध्याय था उस समय अराजकता, भ्रष्टाचार, कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। जनता का मूड कांग्रेस सरकार के विपरीत था ऐसे में सत्ता से बेदखल होने के डर से तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल लागू कर भाजपा जनसंघ कार्यकर्ताओं को बर्बरता पूर्वक जेल में डाला दिया।केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में बगैर भेदभाव के तमाम ऐतिहासिक कार्य हुआ कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने पर वंहा के लोग स्वतंत्र हुए और जनजीवन खुशहाल हुआ। आतंकवाद की होने वाली घटना पर भी भाजपा सरकार में काफी हद तक अंकुश लग चुका है। भाजपा सरकार में संविधान व धर्म को कोई खतरा नहीं है संविधान सुरक्षित और रहेगा भाजपा सबका साथ सबका विश्वास और सभी धर्मों का सम्मान करती है। संचालन भाजपा नेता राजेश अग्रहरि ने किया।इस दौरान चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, चांद प्रकाश जैन, संजीव त्रिपाठी, उमेश पटेल, रामनिवास तोमर ,मीनू चौबे, शबनम मिश्रा,हेमलता,विशाल कुमार, संदीप सिंह पटेल,बबलू निषाद ,रिशु जायसवाल, संतोष, टाटा चौधरी , संदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।