रिश्वतखोर अभियंता को ACB ने 5 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

झारखंड सवेरा 

गढ़वा : जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र के चिनिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित सहायक अभियंता (मनरेगा) अनुज कुमार रवि को रंका प्रखंड स्थित कंचनपुर उनके घर से एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अनुज कुमार मनरेगा योजना में लाभुक से रिश्वत मांगी थी। लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से किया था। शिकायत के आलोक में एसीबी की टीम ने मामले की छानबीन की जिसमें लाभुक द्वारा लगाया गया आतोप को सही पाया। इसके बाद एक टीम बनाकर बुधवार को अनुज कुमार के कंचनपुर निवास पर पहुंची जहां लाभुक ने 5000 रिश्वत के रूप में दिया इसके बाद एसीबी की टीम ने धावा बोलकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे मेदनीनगर ले गई।

news portal development company in india