प्रताड़ना से तंग महिला ने एसपी से लगाई गुहार

झारखंड सवेरा

गढ़वा :  गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर ग्राम निवासी सुदर्शन राम की पुत्री रिंकू देवी को ससुराल एवं मायके दोनों जगह से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला थाना पलामू से न्याय नहीं मिलने पर उक्त महिला ने गढ़वा एसपी दीपक पांडेय से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में गढ़वा एसपी को सौंपे गए आवेदन में रिंकू देवी ने कहा है कि पलामू जिला अतर्गत पांडू थाना क्षेत्र के कुटमु गांव के लेदूका टोला निवासी श्याम लाल राम से उसकी शादी हुई है। उसके पति दहेज प्रथा को लेकर लम्बे समय से मारपीट एवं कई तरह से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। वह किसी तरह से 8 साल से स्वयं मजदूरी कर गुजर-बसर कर रही है। वर्तमान में मायके से भाई विकास कुमार, मां मीरा देवी तथा पिता सुदर्शन राम दहेज देने के भय से मेरे ससुराल पक्ष वालों के साथ मिल कर मुझ पर दबाव बना रहे हैं कि तुम अपने ससुराल में ही जैसे रहना है वैसे रहो या मरो। साथ ही कई अन्य तरह से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस बात को लेकर वह महिला थाना पलामू में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी थी। फिर भी उन लोगों द्वारा अत्याचार बढ़ते जा रहा है। गत 9 जून वह पुनः अपने उपर हो रहे अत्याचार से महिला थाना को अवगत कराने के लिए घर से निकली तब कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन पर उसका भाई विकास कुमार, पिता सुदर्शन राम व मां मीरा देवी मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही मेरे गले में मौजूद सोने का जीतबंधन भाई विकास कुमार ने लूट लिया। वहां पर कुछ लोगों ने जमा होकर मेरी जान बचाई। रिंकू देवी ने गढ़वा एसपी से कानूनी कार्रवाई करते हुए जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है।

news portal development company in india
error: Content is protected !!