पूर्व सांसद ने समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन

 

झारखंड सवेरा यूपी

 दुद्धी : समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने गोंडवाना भवन में सपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन और आम जनता के सहयोग से पार्टी के दोनों प्रत्याशी अपना जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं वे बखूबी जानते हैं और अपने सांसदी काल में इन्होंने कई तरह का विकास कार्य भी किया है। कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ ही साथ रोजगार की अवसर खोले जाएंगे और हर गरीब आदिवासी ,कमजोर लोगों ,बेरोजगार लोगों के हाथों को काम दिलाया जाएगा। उन्होंने कई गांव का जनसंपर्क अभियान भी चलाया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और अपने पक्ष में मतदान किए जाने की लोगों से अपील किया। पूर्व राज्य मंत्री व विधान सभा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड ने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा बहेगा लोगों के हाथों को काम दिया जाएगा भ्रष्ट लोगों को उखाड़ फेंका जाएगा।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ,संजय यादव, अवध नारायण यादव ,गौस मोहम्मद खान ,प्रभु सिंह कुशवाहा ,वेद प्रकाश अग्रहरि, सपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी ,आशा रावत ,सरोज देवी ,सोना बेगम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!