झारखंड सवेरा गढ़वा
गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में आप रहती हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि शहर के गलियों में बाइक सवार चैन स्नेचर घूम रहे हैं। शाम ढलते ही चैन स्नेचर सड़क पर चलने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाकर आसानी से भाग जा रहे हैं। ताजा घटना मंगलवार की शाम लगभग पौने छह बजे की है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के साहिजना वार्ड नंबर 11 और 13 को विभाजित करने वाली महादेव नगर ( बांध पर ) की है। जब एक महिला उक्त सड़क पर हनुमान नगर की ओर से आ रही थी, उसी वक्त शिक्षक नवल तिवारी के घर के समीप विपरीत दिशा पुराने आईटीआई की ओर से आ रहा बाइक स्वर चैन स्नेचर ने उक्त महिला के गले से सोने का चैन खीच लिया। इस दौरान वह महिला गिर गई और जोर से चिल्लाई। रास्ता सुनसान भी नही था और आसपास घनी आबादी है और देर रात तक उक्त सड़क पर लोगो की आवाजाही लगी रहती है। महिला के चिल्लाने पर रास्ते से गुजर रहे कुछ बाइक सवार लोग दौड़े तब तक बाइक सवार चैन स्नेचर लोग हनुमान नगर की ओर भाग गए। अब सवाल उठता है कि क्या शहर की महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। क्या महिलाएं अब घर से बाहर नहीं निकल सकती। क्या महिलाएं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और जरूरत की समान लेने घर से बाहर नहीं निकल सकती। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है। इस घटना के बाद सहिजना में महिलाओं के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है। और इससे शहर में दहशत फैलेगा।