काल बना डीसीएम ट्रक, हेलमेट न होने से बुझ गया घर का चिराग

काल बना डीसीएम ट्रक, हेलमेट न होने से बुझ गया घर का चिराग

झारखंड सवेरा यूपी 

बभनी (सोनभद्र) बभनी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब एक भीषण सड़क हादसे ने 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। बभनी-रेणुकूट मार्ग पर संवरा गांव के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान चपकी निवासी शुभम जायसवाल (22 वर्ष), पुत्र शिव शरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम अपनी बाइक से रेणुकूट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह संवरा गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी लोगो का कलेजा उस वक्त कांप गया जब उन्होंने शुभम को लहूलुहान हालत में देखा। ग्रामीणों ने बताया की हादसा बहुत भीषण था। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अगर सिर सुरक्षित होता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेज दिया वही प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है और विधिक कार्यवाई जारी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

news portal development company in india