रेडक्रॉस सोसाइटी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

 

झारखंड सवेरा गढ़वा

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला गढ़वा के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घंटाघर चौक पर बैनर लगाकर मतदाताओ को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के पदाधिकारीयो ने 18 वर्ष से ऊपर सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि आगामी 13 मई 2024 को पलामू संसदीय क्षेत्र का मतदान होना है उस दिन सबसे पहले अपना मतदान कर जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। आपका मतदान आपके देश के निर्माण में बहुत बड़ा सहयोग है।हर एक जागरूक मतदाता ही जागरूक देश के निर्माण में अपना सहयोग कर सकता है। अतः हर हालत में मतदान अवश्य करें। हो सके तो पहले मतदान तब जलपानन करें। हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। वोट देने के बाद उंगलियो पर स्याही का निशान हमे गर्वान्वित करता है।आइये हम सब मिल कर लोकतंत्र के इस राष्ट्रीय इस उत्सव को मनाए। इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर एम पी गुप्ता वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ जेपी सिंह रेड क्रॉस के सदस्य विनोद गुप्ता, मनोज केसरी, अशोक केसरी आदि सदस्य उपस्थित थे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!