चतुर्भुजी मन्दीर में भंडारे का आयोजन में श्रद्धालुओं के उमड़ी भीड़
उमेश कुमार रमना
रमना : सिलीदाग पंचायत के चतुर्भुजी मंदिर में चैत्र मास में रामनवमी के पावन अवसर पर सप्तमी को किया गया भंडारा का आयोजन। इस भंडारे में सिलीदाग पंचायत के ग्रामीणों के अलावे अगल बगल के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर माँ चतुर्भुजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इससे पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भोग चढ़ाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के द्वारा माँ भगवती के जयकारा एवं माताओ बहनो द्वारा देवी लोक गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस मन्दीर कि कहानी बहुत पुरानी है। जिसका प्रारम्भ वर्षो पूर्व स्व: बासदेव सिंह ने किया था जिन्हे लोग बाबू के नाम से पुकारते थे। तब से लेकर आज तक इस मंदीर में पूजा होता आ रहा है।और लोगो का आस्था का केंद्र बना हुआ है जो भक्त को मांग मांगने के बाद उनकी पूरा करती माता। इसके भंडारे का आयोजन पूजा कमिटी द्वारा हर वर्ष सप्तमी तिथि को किया जाता है। जिसमे सभी भक्तिमय छोटे बड़े प्रेम एवं श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण करते है। भंडारे के आयोजन करता पूजा कमिटी में शामिल फुलेन्द्र कुमार सिंह, उमा सिंह,गौतम कुमार सिंह, लाल सिंह, राजू सिंह, अमित कुमार सिंह, बिपिन कुमार सिंह इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।






