नवरात्रि के मद्देनज़र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग शांति भंग में गिरफ्तार
झारखंड सवेरा यूपी
कोन/सोनभद्र : चैत्र नवरात्रि को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोन थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई।थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को उपजिला मजिस्ट्रेट ओबरा न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया गया है।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नन्दलाल जायसवाल (55 वर्ष) एवं उनके पुत्र प्रिंस कुमार (18 वर्ष) निवासी लौकवाखांडी, चन्दन (19 वर्ष) निवासी बड़ाप कचनवा, ओमप्रकाश (26 वर्ष) निवासी लौकवाखांडी तथा भोलानाथ उरांव (55 वर्ष) निवासी बागेसोती शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






