प्रेमी अपने प्रेमिका को भागकर शादी कर लिया, प्राथमिकी दर्ज
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बीते एक माह पहले एक प्रेमी अपने प्रेमिका को भागकर शादी कर लिया। लड़की के माँ लखपतिया देवी पत्नी रामकुमार निवासी मझौली ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी 26 को दिन शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे मेरी बिटिया सीमा 21 वर्ष पुत्री रामकुमार अपने घर से कादल गांव के आर डी पब्लिक स्कूल में पढ़ाने गई थी। अचानक रास्ते में सत्यनारायण पुत्र राम प्रकाश निवासी नधिरा थाना बभनी पहले से ही घात लगाकर बैठा था। कि मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने मोटरसाइकिल में बैठा कर भगा ले गया और कहा कि मैं तुमको अपना पत्नी बनाएंगे और उसी दिन से अपनी पुत्री का खोजबिन किया तो पता चला कि मेरी पुत्री को घर में कैद कर रखे हैं और उल्टा सीधा बरगला रहे हैं। मैं पनिका जाति की हूं। विपक्षी खरवार जाति का है। मेरी पुत्री घर आने का प्रयास कर रही है। लेकिन सत्यनारायण व उसके माता-पिता जबरदस्ती घर में कैद कर दिए हैं। वापस नहीं आने दे रहे हैं। अंतरजातिय विवाह करने को मजबूर कर रहे हैं। मेरी पुत्री सीमा को वापस दिलाया जाए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। विधिक कार्यवाही की जाएगी।






