अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी:

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी:

श्रवण सिंह गोंड़ बोले- सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं लोकमाता अहिल्याबाई

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को दुद्धी नगर पंचायत सभागार में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी भाजपा श्रवण सिंह गोंड़ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है।

अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन्होंने अपने जीवन से इतिहास रचा।संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की अमिट प्रेरणा है। वे एक सामान्य परिवार से थीं, लेकिन अपने आदर्श नेतृत्व, धार्मिक पुनर्जागरण और समाज सुधार के माध्यम से भारतीय इतिहास में उन्होंने एक विशिष्ट स्थान बनाया।संगोष्ठी में मुख्यरूप से जिलामंत्री दिलीप पांडे पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल प्रेमनारायण मोनू सिंह पूर्व संयोजिका मीरा सिंह गोंड़ मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल भाजयुमो किसान मोर्चा अध्यक्ष जगनारायण गोंड़ मण्डल अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी वार्ड सभासद धीरज जायसवाल अंका कुमार आमेश सिंह शहनवाज खान सोनू आनंद अग्रहरी पीयूष कसेरा प्रवीण जायसवाल सहित दुद्धि नगरवासी मौजूद रहें।

news portal development company in india
error: Content is protected !!