राजद जिलाध्यक्ष ने गढ़वा में किया ध्वजारोहण, कई प्रमुख नेता रहे उपस्थित
झारखंड सवेरा
गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल ने जिला कार्यालय अशोक विहार, गढ़वा एवं रंका मोड़ स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर राजद के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।झंडोतोलन के बाद सूरज सिंह ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई और डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, प्रदेश महासचिव परवेज शाहिद, करीम खान, प्रधान महासचिव धर्मराज राम, उपाध्यक्ष कामाख्या सिंह, महासचिव सुरेश विश्वकर्मा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी, अताउर रहमान, नौशाद अली, संजीत राम, देव कुमार बिंद, अली जान अंसारी, पंकज कुमार, और रवि कुमार शामिल थे।