ओबरा गांधी मैदान में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने आहूत की बैठक

ओबरा गांधी मैदान में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने आहूत की बैठक

झारखंड सवेरा यूपी 

ओबरा /सोनभद्र- स्थानीय गांधी मैदान के समीप भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक आवश्यक बैठक रविवार को आहूत की। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने बताया कि मजदूरों के तमाम समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई, साथ ही संगठन के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है। जिसके मद्देनजर जल्द ही संगठनात्मक विस्तार किया जाना तय है। विधिक सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता एसके चौबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कानूनी गतिविधियों एवम श्रम नियमों के प्रति मजदूरों को जागरुक किया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य अरविंद सोनी कार्यकारिणी सदस्य रणजीत तिवारी, राजू पाठक, उमेश पटेल, नवलेश वर्मा, तारकेश्वर शुक्ला, मंतोष कुमार, अनुराग पांडे, शमशाद अहमद, रामचंद्र, जय शुक्ला, गीता देवी, गुड़िया, सीता, जनेश्वर, प्रवीण, रमाशंकर, पंकज केसरी, राजेंद्र दुबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!