चिकित्सको पर हमले के विरोध में इस वर्ष डॉक्टर्स डे नही मनाएंगे चिकित्सक

चिकित्सको पर हमले के विरोध में इस वर्ष डॉक्टर्स डे नही मनाएंगे डॉ असजद 

गढ़वा : इस वर्ष डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन नही किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईएमए के सह सचिव डॉक्टर असजद अंसारी ने कहा कि आए दिन गढ़वा में चिकित्सकों व।स्वास्थ्य कर्मी के ऊपर हमले किए जा रहे है। वहीं उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है। इस मामले को लेकर प्रसाशन व स्वास्थ्य विभाग के प्रशासन को भी अवगत कराया गया। बावजूद इसके अभी तक कोई करवाई नहीं हुई। इसलिए सर्वसम्मति से गढ़वा के सभी चिकित्सक (आई एम ए और झासा) ने निर्णय लिया है कि वे लोग डॉक्टर्स डे का उत्सव नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार डॉक्टरों व स्वास्थ कर्मियों पर हमला किया जा रहा है। इस दौरान गढ़वा सदर अस्पताल में डॉ शिशिर चंद्राकार एवं डॉ कौशल किशोर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मझिआंव में डॉ राजू कुमार के साथ उक्त घटना हुई है। जिसमें डॉक्टरों के साथ मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग और एफ आई आर तक हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले के विरोध में इस वर्ष डॉक्टर्स डे पर कोई कार्यक्रम का आयोजन नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पर हो रहे हमले पर रोक नही लगाई गई। वहीं डॉक्टर पर हमला करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो इसके विरोध में आंदोलन की जाएगी। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

news portal development company in india
error: Content is protected !!