झारखंड सवेरा
गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के अरगी पंचायत में डोभा में डूबने से दो किशोर बच्चों की मौत हो गई मृतकों में आदिल अख्तर 10 वर्ष पिता कौशरअंसारी एवं युसूफ अंसारी का पुत्र सैफ अली 12 वर्ष के नाम शामिल है। आदिल अख्तर जिला उपाध्यक्ष नुरुल हुदा का पोता है सभी बच्चे गर्मी के कारण डोभा में नहाने गए थे जब यह दोनों बच्चे डूब गए तो उनके सहपाठी बच्चे शोरगुल करते भागने लगे। तभी आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें निकाला। डोभा 2020-21 की योजना है जो 100+100 की साइज का है और अरगी पंचायत के जोकही में अशोक यादव के नाम से है। घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो एवं थाना प्रभारी विष्णु कांत मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल हुआ है वही आसपास माहौल काफी गमगीन था।