गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने गढ़वा एवं पलामू के सभी पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को बधाई दी है। श्रीमती शर्मा ने कहा है कि सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों, मतदान कर्मियों एवं आम जनता के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि मतदाताओ ने काफी उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाया। इसके लिए सभी मतदाता धन्यवाद के पात्र हैं। लोकतंत्र का यह महापर्व सभी के सहयोग एवं तत्परता से ही संपन्न कराना संभव है।