सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
• गढ़वा (80) – 10.9%
• भवनाथपुर (81) – 12.07%
झारखंड सवेरा गढ़वा
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज गढ़वा जिला के सभी बूथों पर तय समय अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान केंद्रों में सुरक्षा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में दिव्यांग मतदाता और आमजन बढ़ चढ़कर पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर गुलाब का फूल देकर इनका स्वागत किया गया।
उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मताधिकार का किया प्रयोग
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर एवं उप विकास आयुक्त ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि आप भी अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं गढ़वा 80 एवं भवनाथपुर 81 के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा है। कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोग मतदान कररहे हैं।