गैस सिलेंडर गोदाम के बाहर होम डिलवरी चार्ज के साथ वितरण कर रहे संचालक

गैस सिलेंडर गोदाम के बाहर होम डिलवरी चार्ज के साथ वितरण कर रहे संचालक

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी,सोनभद्र- शनिवार को स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित इण्डेन गैस एजेंसी गोदाम के बाहर घरेलू गैस के लिए लोग लाइन में लगकर सिलिंडर ले रहे हैं। इसके बाद लोगों से होम डिलीवरी चार्ज भी वसूला जा रहा है। जबकि सभी गैस वितरकों को गोदाम से गैस वितरित करने पर होम डिलीवरी चार्ज वापस करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। प्रशासन लोगों से गैस की समस्याओं पर परेशान न होने की अपील लगातार कर रहा है। लेकिन गैस एजेंसी मालिक व कर्मचारियों को अच्छे मुनाफे कमाने का अवसर मिला है। गैस सिलिंडर की जो कीमत का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। गैस गोदाम के बाहर लोग कतार में खड़े होकर होम डिलीवरी चार्ज के साथ ले रहे हैं।इसके साथ ही गैस जल्दी लेने के चक्कर मे उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत आम हो चुकी है। तीन दिन बाद गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर उपभोक्ता सीधे गोदाम पर ही गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दुद्धी तहसील मुख्यालय के सटे गांव धनौरा निवासी प्रयाग ने बताया की रेलवे स्टेशन रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने पहुंचे। जहाँ घंटों परेशान होने के बाद उनसे एक हजार रुपये लेकर सिलिंडर दिया गया। होम डिलीवरी का कोई चार्ज कम नहीं किया गया। बल्कि जल्दी बाहर चलो कह कर भगा दिया गया। कस्बा के रामनगर निवासी गोलू ने बताया कि एक घंटे लंबी लाइन में लगकर गैस सिलेंडर लिए हैं। सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपये पर्ची के साथ गोदाम पर ही लिया गया है। जबकि होम डिलवरी चार्ज वापस करना था। हमने होम डिलवरी चार्ज को कम करने को बोले तो कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि लेना है तो लो नही तो वापस चले जाओ। हमने मजबूरी में सिलेंडर लेकर घर वापस आये।  फील्ड ऑफिसर हर्ष गुप्ता ने 5:02 PM पर 9935104422 पर सम्पर्क किया गया। लेकिन मामले की जानकारी लेते हुए फोन काट दिया। इस प्रकरण पर कोई भी सूचना या जानकारी उपलब्ध नही कराई। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने की पुष्टि पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

news portal development company in india