खंता पिकनिक स्पॉट को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मांग

खंता पिकनिक स्पॉट को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मांग

लिलासी (सोनभद्र) : विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत पड़री स्थित खंता पिकनिक स्पॉट को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण चिंतक प्रशांत दुबे ने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, भौगोलिक विशेषता और अलग जीवनशैली इसे पर्यटन के लिए उपयुक्त बनाती है।उन्होंने बताया कि लखनऊ में होमस्टे प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभव के आधार पर यहां भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि खंता और अबाड़ी पिकनिक स्पॉट को विकसित किया जाए, तो देश-विदेश के पर्यटक यहां आ सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।प्रशांत दुबे के अनुसार, क्षेत्र की प्राचीन चट्टानें, वनस्पतियां और स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। पर्यटन विकास से राजस्व में वृद्धि के साथ क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हो सकता है।

news portal development company in india