जय श्री राम के नारों से गूंजा विशुनपुरा, भव्य जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

जय श्री राम के नारों से गूंजा विशुनपुरा, भव्य जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

आशुतोष विशुनपुरा
रामनवमी के पावन अवसर पर विशुनपुरा मुख्यालय भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के गगनभेदी जयकारों के बीच भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह जुलूस न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा की जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत की।जुलूस की शुरुआत नई बाजार स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन के बाद रामभक्तों ने यात्रा आरंभ की। पुरानी बाजार होते हुए जब जुलूस गांधी चौक पहुंचा, तो विभिन्न गांवों से आए अखाड़ों और समितियों के महाबीरी झंडों का मिलान किया गया। यह दृश्य श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम प्रतीत हुआ।इसके बाद जुलूस चकचक मोड़, अपर बाजार, लालचौक और थाना मोड़ होते हुए पुनः पोखरा चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में रामभक्त पारंपरिक वेशभूषा में लाठी और अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ करतब दिखाते नजर आए, जिसने लोगों का मन मोह लिया.जुलूस के दौरान सेवा भाव की मिसाल भी देखने को मिली। गांधी चौक और शंकर मोड़ पर विशुनपुरा व्यवसायी संघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सरबत और लड्डू की व्यवस्था की गई। साथ ही समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री राम भक्त कमिटी विशुनपुरा द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने जुलूस की शोभा को और बढ़ा दिया। इससे पहले पुरानी बाजार, नई बाजार और बजरंग अखाड़ा द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
वहीं, विवादित पतिहारी गांव स्थित देवी धाम में प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना कराई गई। साथ ही कमता स्थित अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.जुलूस में जिला धर्माचार्य सह बजरंग अखाड़ा प्रमुख राधेश्याम पांडेय, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विष्णु मंदिर सचिव गौरीशंकर गुप्ता, मदन गुप्ता, संजय गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा, बलराम पासवान, मुखिया ललित नारायण सिंह, नवल किशोर गुप्ता, प्रभु राम, ज्वाला प्रसाद, रविन्द्र गुप्ता, प्रवीण यादव, सचिन गुप्ता, जितेंद दीक्षित, प्रशांत गुप्ता, रंजन गुप्ता, मुकुंद चंद्रा, बलराम सिंह, भुवनेश्वर राम, भरदुल चन्द्रवँशी, माणिक गुप्ता, हसमत अंसारी, सचिन गुप्ता, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनके अलावा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.

news portal development company in india