शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, 1.25 किलो अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र
शक्तिनगर/सोनभद्र : जनपद सोनभद्र के थाना शक्तिनगर पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 किलोग्राम 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को शाम करीब 6:55 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू उर्फ गूड्डू, निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, शक्तिनगर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।इस संबंध में थाना शक्तिनगर में मुकदमा अपराध संख्या 59/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव, कांस्टेबल अमृत लाल, कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल सुनीता यादव शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






