अगलगी की घटना से जली दुकान का उप जिलाधिकारी ने किया मुआयना
झारखंड सवेरा यूपी
डाला (सोनभद्र) स्थानीय नगर क्षेत्र के बाजार स्थित एक दुकान में मंगलवार की सुबह भीषण अगलगी की घटना से पूरा सामान जल जाने की जानकारी होने के बाद शाम को घटनास्थल पर पहुंचे ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पत्रक सौंपकर आर्थिक मुआवजा सहयोग दिए जाने की मांग की। आर्थिक मदद संबंधी ओबरा उप जिलाधिकारी को सौंपें गए पत्र के माध्यम से व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने उन्हें अवगत कराया कि हमारे व्यापार मंडल के तहत नगर कस्बे में एक व्यापारी बिंदु केशरी पुत्र प्रेम केशरी जो यंही के रहवासी है उनके दुकान में मंगलवार की सुबह सात बजे अचानक विद्युत शार्ट शर्किट होने से आग लग गई आग की लपटें इतनी तेज थी की दुकान में रखा लाखों का समान और सभी कागजात पूर्णतः जलकर खाक हो गए। दुकानदार के पास जीविका का एक मात्र साधन दुकान ही है, जिससे पीड़ित परिवार के आधा दर्जन लोगों की जिविका आधारित है। उन्होनें मांग किया कि पीड़ित दुकानदार को आर्थिक (मुवावजा) सहयोग प्रदान करें। एसडीएम ने प्रभावित दुकानदार से बात कर सांत्वना दी और प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि व्यापारी हित में जो भी सहयोग हो सकेगा उसे पुरी तन्मयता के साथ किया जा रहा है अगलगी के घटना की सूचना मिलने के बाद हमने तत्काल पुलिस व अल्ट्राटेक प्रबंधन को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कह दिया था। पीड़ित दुकानदार की हर संभव मदद की जाएगी।





