शौचालय का छत गिरने से पांच वर्षीय बालिका घायल 

शौचालय का छत गिरने से पांच वर्षीय बालिका घायल 

झारखंड सवेरा यूपी 

डाला (सोनभद्र)हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी गांव के साउडीह टोला में बुधवार सुबह शौचालय की छत गिरने से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार की सुबह आठ बजे प्रियंका (5) पुत्री अर्जुन सिंह खरवार, निवासी साउडीह अन्य बच्चों के साथ घर के पीछे बने सरकारी शौचालय की छत पर खेल रही थी खेलते समय बच्चे शौचालय के पास लगे पपीते के पेड़ से पपीता तोड़ते समय अचानक शौचालय की छत पर रखी पटिया एक साथ गिर गईं जिससे छत पर मौजूद सभी बच्चे नीचे गिर पड़े। जिसमें प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। घायल बच्ची को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

news portal development company in india