खड़िया रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंपपरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी
झारखंड सवेरा यूपी
शक्तिनगर (सोनभद्र) शक्तिनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खड़िया रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार परसवार राजा निवासी रविश कुमार (पुत्र असर्फी गुप्ता) का शव बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे खड़िया रेलवे ट्रैक के पास देखा गया। स्थानीय लोगों ने जब ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।





