नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल

नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल

झारखंड सवेरा यूपी 

बभनी (सोनभद्र)बभनी थाना क्षेत्र में एक गांव की नाबालिक लड़की को बहका कर फुसलाकर भागने के आरोप में बभनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।और बभनी पुलिस ने लड़की बरामद कर लिया लेकिन परिजनों का आरोप है कि बभनी पुलिस उनकी लड़की से नहीं मिलने दी और लड़के वाले जबरदस्ती मंदिर में शादी कर ली ।यह घटना फरवरी महीने के 4 तारीख को बताई जा रही है।की बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की लड़की को गांव के ही लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया इसमें गांव के ही एक पड़ोसी ने साथ दिया।पिता ने इसकी शिकायत 8 फरवरी को बभनी थाना में लिखित तौर पर दी थी ।जिस पर बभनी पुलिस ने 8 फरवरी को अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।एक हफ्ते बीत जाने के बाद लड़की का पिता पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से भी शिकायत की ।जिस पर लड़की को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया गया ।बभनी पुलिस ने मंगलवार को लड़की को बरामद कर लिया ।लड़की के पिता ने बताया कि मेरी लड़की कक्षा 10 में पढ़ती है और पुलिस जब लड़की को बरामद की तो परिजनों को लड़की से मिलने नहीं दिया और लड़के के माता पिता भाई सब मिलकर दबाव बनाकर मंदिर में मेरी लड़कीबकी शादी करा दी । इस कारण मेरी लड़की कक्षा 10 की परीक्षा नहीं दे सकी ।लड़की के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।बभनी पुलिस ने लड़की को बहका फुसलाकर भगाने के आरोप में पवन कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी घघरी के विरुद्ध धारा 137(2) के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने पर सुसंगत धारा बढ़ा कर करवाई की जाएगी।

news portal development company in india