दुद्धी में सिविल बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक सम्पन्न

दुद्धी में सिविल बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक सम्पन्न

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक बुधवार को सिविल बार सभागार में अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रामलोचन तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, मनोज मिश्रा, सत्यनारायण यादव, छोटेलाल अग्रहरी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सदन के मुद्दे रिपोर्टिंग, सिविल बार एसोसिएशन का विकास के बारे में तथा सदस्यों और पदाधिकारियों का व्यवहार, चुनाव बाद चेयरमैन की भूमिका तथा लेटर पैड के बारे में, रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त अनिमियता भ्रस्टाचार पर आंदोलन की समीक्षा, दुद्धी को जिला बनाओ आंदोलन में बार की भूमिका, एसडीएम एवं न्यायिक कार्य प्रणाली के सम्बंध के सम्बंध प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई। सभी मुद्दों पर अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने चर्चा कर जबाब देते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर रमाकांत मिश्रा, मनोज तिवारी, अंशुमान राय, हेमंत अग्रहरी, आदर्श जायसवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!