सोनभद्र समानता दल ने मनाई सम्राट अशोक की जयंती
झारखंड सवेरा यूपी
मधुपुर : राष्ट्रीय समानता दल सोनभद्र के तत्वाधान में ग्राम नार नाथ हरैया में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई।राकेश कुमार प्रदेश महासचिव ने कहा कि सम्राट अशोक ने समानता,स्वतंत्रता, न्याय, तथा मानवीय मूल्यों को अपने राज्य में स्थापित किया।मुन्ना प्रधान ने कहाकि मौर्य साम्राज्य दुनिया मे लोककल्याण के लिए जाना जाता है,पर्यावरण के सुधार में मौर्य साम्राज्य का अहम योगदान रहा है।धर्मवीर मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक सत्ता के विकेंद्रीकरण करके ग्राम पंचायतों की सरकार का मार्ग प्रशस्त किया।आलोक कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक लोकहित के लिए दुनिया मे जाने जाते है।अध्यक्षता कर रहे संतराम जी ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मौर्य साम्राज्य ने लड़ा,कार्यक्रम में बलिराम मौर्य,पप्पू गोड़, रामू विश्वकर्मा, विजय कुमार मौर्य,धरम सिंह,राजेन्द्र एडवोकेट, राजेन्द्र मौर्य,सरोज त्यागी लोक गीत गायक,शिवकुमार, जामवंत यादव,श्यामधर,श्यामसुंदर मौर्य,भरत यादव,डॉ सुरेंद्र बिंद, मोतीलाल मास्टर,सुनील कुमार, राजबली, रामदुलार,रामलखन,अचल मौर्य,राजू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।