मान्या का राष्ट्रीय योगासन खेल में चयन से हर्ष

मान्या का राष्ट्रीय योगासन खेल में चयन से हर्ष

झारखंड सवेरा यूपी

सोनभद्र। डी ए वी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 5 की छात्रा मान्या शर्मा का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल में होने से क्षेत्र में हर्ष है। रोटरी क्लब त्रिवेंद्रम वेस्ट केरला में यह खेल 29 मार्च से 31 मार्च तक खेला जाएगा ।डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ० अंकुर भाटिया और कोच मनोरंजन जी ने मान्या शर्मा को राष्ट्रीय योगासन खेल में सफलता के लिए बहुत शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय योगासन खेलों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश स्टेट से बच्चों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय योगासन खेलों में जाकर के अपना दम खम दिखाएंगे।

मान्या,महुली में रहकर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बंनाने,व मिलनसार डॉ मदन शर्मा की नतिनी है।मान्या अपने पिता अनिल कुमार शर्मा तथा माता श्वाती शर्मा के साथ रावर्ट्सगंज में निवास करती है। इसके चयन की खबर लगते ही प्रबुद्ध वर्गों ने मान्या को शुभकामनाएं दी।

news portal development company in india
error: Content is protected !!