कुंभ के भगदड़ में गुम हुए रमना के 14 लोग लौटे वापस

कुंभ के भगदड़ में गुम हुए रमना के 14 लोग लौटे वापस‌

झारखंड सवेरा

रमना :  प्रयागराज में कुछ दिन पहले मची भगदड़ में गुम हुए लोगो की वापसी होने लगी है।  मौनी अमावस्या को कुंभ स्नान करने गए रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव से गए 25 लोगो का जत्था भगदड़ की चपेट में आ गया था। जिसमे 55 वर्षीय अनु कुमारी और 60 बर्षीय लाल बिहारी पाल गुम हो गए थे। हलांकि लाल बिहारी शुक्रवार के सुबह घर वापस लौट गए हैं, लेकिन अनु कुमारी का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है। स्वजनों के मुताबिक 27 लोगो के जत्था मे शामिल 14 लोग स्थिति सामान्य होने के बाद शुक्रवार को वापस हो गए हैं। जबकि शेष लोगों से संपर्क बना हुआ है। वापस हुए लोगों में हादसे का डर बना हुआ है।  कई लोग तो बगैर अमृत स्नान के ही वापस हो गए। लोगों ने कहा जान बचा यही स्नान है। शुक्रवार को लौटे लाल बिहारी पाल पत्नी फुलपति देवी दोनो बिछड़ गए थे। घर वापस होने पर दोनो की मुलाकात हुई। घटना बताते बताते दंपति भावुक हो जा रहे थे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!