रमना प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

रमना प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

झारखंड सवेरा 

रमना :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी एवम गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा लहराया फहराया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख करुणा सोनी एवम थाना परिसर में थानेदार आकाश कुमार ने झंडोतोलन किया। इसी प्रकार जमा दो हाई स्कूल रमना में प्राचार्य अजय सेठ, बीआरसी में बीआरपी नरेंद्र तिवारी, अपग्रेड हाई स्कूल भगोडीह में हेडमास्टर राकेश पांडेय,बालिका उच्च विद्यालय में भूमि दाता जगरनाथ प्रसाद, संस्कृति द गुरुकुल पब्लिक स्कूल में निदेशक प्रभात कुमार, ग्लोबल पब्लिक स्कूल मे प्रिंसिपल कलीम अंसारी ,एसबीआई में शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार,ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक वेदप्रकाश पाल,डाकघर में उप डाकपाल धनराज पासवान, मवि सिलीदाग-एक में हेडमास्टर फुलेंद्र राम,मवि गम्हारिया में हेडमास्टर विष्णुदेव मांझी,झामुमो कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार सियालदह पंचायत सचिवालय में अनीता देवी मुखिया के अलावे सभी पंचायत सचिवालयों में संबंधित मुखिया की ओर से झंडोतोलन किया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

news portal development company in india
error: Content is protected !!