धोरपा के पलायित मजदूर की आंध्रप्रदेश के प्लांट में काम के दौरान करंट से मौत, शव घर पहुंचा

 

धोरपा के पलायित मजदूर की आंध्रप्रदेश के प्लांट में काम के दौरान करंट से मौत, शव घर पहुंचा

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी : आंध्र प्रदेश के एक प्लांट में काम करने गए दुद्धी तहसील के विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक संजय की मौत हो गई। विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत का कारण बताया जा रहा है। यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई जब वह मकर संक्रांति पर अपने घर आने की तैयारी कर रहा था और टिकट भी करा चुका था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संजय, जो धोरपा गांव निवासी रंगलाल यादव का पुत्र था, पिछले 2-3 वर्षों से आंध्र प्रदेश में आ जा कर काम कर रहा था और अगस्त 2024 में अपने गांव से वहां काम करने गया था। 9 जनवरी को प्लांट के एक कर्मचारी ने युवक के परिजनों को फोन पर संजय के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। कुछ घंटों बाद ही उसकी मृत्यु की खबर मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही संजय के पिता तुरंत आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें पता चला कि उनके बेटे की मौत करंट लगने से हुई है। युवक के असामयिक मृत्यु से पूरे गांव व परिवार में शोक की लहर है।ग्राम प्रधान खुशहाल यादव के अनुसार, ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के लिए प्लांट प्रबंधन जिम्मेदार है और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। वही मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे एंबुलेंस से मृतक संजय का पार्थिव शरीर उसके घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

news portal development company in india
error: Content is protected !!