दुद्धी बार एसोसिएशन की अहम बैठक आयोजित हुई

 

दुद्धी बार एसोसिएशन की अहम बैठक आयोजित हुई

झारखंड सवेरा यूपी

दुद्धी : सिविल बार सभागार में सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने की। इसमें वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा और 2024 के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया। बार के सचिव अशोक गुप्ता ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सदस्यों को जानकारी दी।बैठक में आगामी 2025 के चुनाव के लिए 5 सदस्यीय इल्डर कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को इल्डर कमेटी का चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा विजय सिंह, रामदुलारे गुप्ता, अरुणोदय कुमार जौहरी और कृष्ण देव को समिति के सदस्य नियुक्त किया गया।बैठक के दौरान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकाल समाप्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की भी घोषणा की।सभा का संचालन बार संघ के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

news portal development company in india
error: Content is protected !!