बर्फ के पहाड़ों की चोटियों पर तिरंगा लहराकर साजिद खान ने गढ़वा जिले को किया गौरवान्वित
झारखंड सवेरा
गढ़वा : शुक्रवार को राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह सह अनेक निःशुल्क बैंक के सहयोगी संचालक साजिद खान ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फ कि पहाड़ों कि चोटियों पर पहुंच कर माइनस नौ डिग्री सेल्सियस में भारत का आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर अपने देश भारत राज्य झारखंड समेत गढ़वा जिले का बढ़ाया मान सम्मान बढ़ाया है जहां बर्फ पर सैकड़ों पार्यटको ने साजिद खान के जज्बे कि सराहना किया और ताली बचाकर साजिद का अभिनन्दन किया साजिद ने जैसे ही तिरंगा लहराते फोटो वीडियो शोशल मिडिया पर पोस्ट किया उन्हें बधाई देने वालों कि तांता लग गई! बताते चलें कि गढ़वा जिले के ख्यातिप्राप्त समाजसेवी शौकत ख़ान जिसे अब लोग तिरंगा वाले शौकत भाई जान के नाम से जानते हैं उन्हें आज से दस वर्ष पूर्व अपने भारतीय सेना, झारखंड पुलिस, और शहीदों के सम्मान अलख जगाने के लिए और देश के प्रति देशभक्ति खा जज्बा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह का शुभारंभ सीआरपीएफ कैम्प गढ़वा से किया और अब तक दो लाख से अधिक नागरिकों को तिरंगा भेटकर देश भर के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकें हैं और शौकत ख़ान उमंगें से तब भर गये जब भारत सरकार ने अमृत महोत्सव से हर घर तिरंगा का शुभारंभ किया तब शौकत ख़ान ने भारत सरकार को आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि हमारे दस वर्ष से जो हर घर तिरंगा फहराने का जो सपना और जज्बा था वो मेरा सपना अब साकार हो गया है! इतना ही नहीं शौकत ख़ान का पुरा परिवार देश भक्ति का जज्बा जगाने में लगा रहता है शौकत कि पत्नी रुबी ख़ान ने 2020 में मक्का मदीना में लाखों हाजियों के बिच तिरंगा लहराकर भारत का मान सम्मान बढाई था और उनकी बेटी सदफ परविन उर्फ निलू शादी हो जाने के बाद भी पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए पलामू में राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह आयोजित करती रहती है यहां तक कि शौकत ख़ान के परिवार के छोटे-छोटे बच्चे भी अलग-अलग तरह से राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह का आयोजन में अहम भूमिका निभाते रहते है।