महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम हुआ घायल  

महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम हुआ घायल  

झारखंड सवेरा यूपी 

विंढमगंज : थाना क्षेत्र के महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय फैजान पुत्र जलालुद्दीन निवासी महुली अपने घर के पास खेल रहा था कि बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम बालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजनों ने एक निजी अस्पताल ले गए। जहाँ फिर मासूम बालक के परिजनों ने इलाज हेतु शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।

news portal development company in india
error: Content is protected !!