सिलीदाग मुखिया ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण
झारखंड सवेरा
रमना : राज्यकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग 02 में मुखिया अनीता देवी ने किया औचक निरीक्षण,इस क्रम में मुखिया ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से पढ़ाई, एमडीएम और साफ-सफाई के बारे में पूछा उन्होंने बच्चों से पूछा की क्या आप सभी को नियमित रूप से शिक्षक आते है या नहीं इस पर बच्चों ने कहा की कुछ शिक्षक समय पर आते है और पढ़ाते भी है और कुछ शिक्षक विद्यालय में आते है लेकिन पढ़ाते नहीं है। विद्यालय में सभी विषयो की पढ़ाई नहीं होती है केवल हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और गणित ही पढ़ाया जाता है। इस विद्यालय में तीन सरकारी सात सहायक अध्यापक और एक आईटीसी के प्रशिक्षक है इसके बावजूद भी शिक्षा व्यवस्था का दयनीय हाल है इस दयनीय व्यवस्था से मुखिया ने नाराजगी जताई और इसमें सुधार के आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर प्रभारी शिक्षक रविन्द्र पाल, सहायक अध्यापक रागनी सिंह, किरण सिंह, रेनू सिंह, मनोज सिंह लाल सिंह, सुरेन्द्र राम और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार उपस्थित थे।