पर्व और चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

पर्व और चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

चुनाव एवं पर्व त्यौहारों के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से निभायें कर्तव्य

झारखंड सवेरा 

गढ़वा :  सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार शाम कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरों से शहर के कोने-कोने का जायजा लिया, वहीं कंट्रोल रूम में रोस्टर ड्यूटी के अनुरूप प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सजगता और चौकसता के साथ हमेशा की तरह कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव तथा पर्व त्यौहारों का दौर एक साथ चल रहा है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाना स्वाभाविक है। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए सभी को अपने अपने स्तर पर सजग रहना पड़ेगा, ताकि यहां का हर आम और खास व्यक्ति एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार भी मना सके और अपने मतदान का प्रयोग भी निर्भीक माहौल में कर सके।

किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 6201261084 पर कॉल कर सकते हैं

उन्होंने कहा कि हर नागरिक सदैव इस बात से आश्वस्त रह सकता है कि गढ़वा का प्रशासन और पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी अप्रत्याशित और अवांछनीय स्थिति में लोग हमारे नियंत्रण कक्ष के नंबर 6201261084 पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त नियंत्रण कक्ष 24 ×7 कार्यरत है, जिसमें शिफ्ट वार पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। इसके अलावा लोग चाहें तो टोल फ्री 112 का भी उपयोग कर सकते हैं।इस दौरान कंट्रोल रूम में मौजूदा शिफ्ट के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीगण एवं पुलिस बल के सदस्य मौजूद थे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!