गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में आधा दर्जन सवार घायल

गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में आधा दर्जन सवार घायल

झारखंड सवेरा

रमना :  गुरुवार को पिकअप गाड़ी संख्या 03AA -8723  एनएच -75 परसवान ग्राम में असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमे आधा दर्जन सवारी घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र रमना लाया गया। जिसमे गंभीर रूप से घायल सनाहुल अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता जैनुल अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु रेफर कर दिया गया, वही घायल खुसता बीबी 25वर्ष, सैफूउलाह अंसारी 60 वर्ष अनिशा खातून, रविजान अंसारी 60 वर्ष ग्राम कधवन थाना वंशीधर नगर और गफूर अंसारी 60 वर्ष ग्राम चना को सीएचओ निशा कुमारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।जानकारी अनुसार उक्त सभी लोग वंशीधर नगर से ईलाज के लिए गढ़वा जा रहे थे इसी क्रम में यह दुर्घटना हो गयी।

news portal development company in india
error: Content is protected !!