झारखंड सवेरा
बिरला पब्लिक स्कूल रेहला के 12वीं विज्ञान के छात्र सौरभ कुमार सिंह ने 97% अंक लाकर पलामू प्रमंडल का टॉपर बना है बेलचम्पा निवासी मनोज कुमार सिंह एवं अंजली सिंह के सुपुत्र सौरभ ने स्कूल और परिवार वालों को गौरांवित किया है। सौरभ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजन, माता पिता एवं चाचा शेरू सिंह को दी है। सौरभ ने कहा की कोई भी लक्ष्य आसान नहीं होता बल्कि उसे आसान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सौरभ ने कहा की आगे वह IAS बनकर देश की सेवा करना चाहता है। वहीं सौरभ के पिता मनोज सिंह और माता अंजली सिंह ने कहा की सौरभ शुरू से ही पढ़ने में तेज है। वह निरंतर पढ़ाई करता रहा है। उसके कड़ी मेहनत का ही यह नतीजा है कि उसे यह सफलता मिली है। वहीं चाचा शेरू सिंह ने कहा की सौरभ ने प्रमंडल टॉपर कर परिवार का मान बढ़ाया है।