रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

उमेश कुमार रमना

प्रखंड मुख्यालय स्थित 10+2 विद्यालय के मैदान में रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं रंगारंग उद्घाटन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मनु बाबा, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह एवं युवा समाजसेवी मुन्ना प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं बल्ला चलाकर किया।उद्घाटन समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए मानवेंद्र प्रताप देव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है। बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।वहीं, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होती और वे नशा एवं अन्य गलत आदतों से दूर रहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अपने भविष्य के रूप में भी देखें और अनुशासन के साथ निरंतर अभ्यास करते रहें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। तथा क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह,मुन्ना प्रसाद आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट की सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिससे पूरा वातावरण खेलमय और उत्सवमय बन गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गुप्ता ने की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,मुक्तेश्वर पांडेय,जीतन ठाकुर,राजा सिंह,सहित कमेटी के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव संदीप चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष परवेज आलम,उपाध्यक्ष राकेश पटेल, उप सचिव गौरव यादव,मीडिया प्रभारी अभिषेक रानू, राहुल वर्मा सहित सुनील प्रसाद गुप्ता,जावेद खान,मुन्ना पासवान, नागेंद्र कुमार सिंह, राकेश सिंह,पवन गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। वही पहली लीग मैच में विशुनपुरा ने बुल्का फाइटर को 15 रनों से हराया।

news portal development company in india